Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली चुनाव के लिए आज शाम से थमेगा प्रचार का शोर

Published

on

delhi election campaign

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रहा अंतिम दौर का प्रचार-प्रसार गुरुवार शाम छह बजे से थम जाएगा। प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशी अपने इलाके में किसी भी तरह की जनसभा, पदयात्रा, मोबाइल पर बल्क एसएमएस या चौपाल लगाकर प्रचार नहीं कर सकते हैं। अगर कोई प्रत्याशी ऐसा करता है तो इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि प्रचार बंद होने के बाद चुनाव आयोग की सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों पर नजर रखेंगी।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने राजनीतिक दलों को गुरुवार शाम से प्रचार बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। जनसभा, पदयात्रा, भोंपू का शोर, सोशल मीडिया समेत सभी माध्यमों से राजनीतिक दल प्रचार नहीं कर पाएंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 1.33 करोड़ मतदाता इस दंगल में उतरे नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पार्टियों के पास अब सिर्फ गुरुवार का दिन का समय बचा है। यही वजह है कि बुधवार को राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने जनसभा कर वोट मांगे।

प्रचार के प्रिंट माध्यम को छोड़कर सभी इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल माध्यम से भी प्रचार पर रोक है। कोई भी टीवी चैनल इस दौरान ओपिनियन पोल भी नहीं दिखा पाएगा। आयोग ने प्रचार बंद होने के बाद मतदान वाले दिन तक इलाके में नजर रखने के लिए 161 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम, 1200 अधिक सेक्टर ऑफिसर्स, 600 से अधिक माइक्रो ऑब्जर्वर समेत संवेदनशील इलाकों में वीडियोग्राफी टीम भी तैनात की है।

दिल्लीक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि मतदान वाले दिन 7 फरवरी से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। सार्वजनिक सूचना जारी करके सभी दलों व प्रत्याशियों को सूचित कर दिया जाएगा। इस दौरान चुनाव आयोग की पर्यवेक्षकों, वीडियोग्राफी की टीम अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होगी। समूह में एक साथ कई लोगों को राजनीतिक एसएमएस करने पर भी रोक लगा दी है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending