Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में ‘आप’ को मिला प्रचंड बहुमत, कांग्रेस का फिर नहीं खुल सका खाता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को प्रचंड बहुमत मिला है। मंगलवार को हुई मतगणना में आप के खाते में 62 सीटें आईं वहीं बीजेपी ने पिछली बार से थोड़ा अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8 सीटें हासिल की। इस चुनाव में सबसे बुरा हाल देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का रहा।

कांग्रेस साल 2015 की तरह इस बार भी अपना खाता नहीं खोल सकी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद समर्थकों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि यह देश और दिल्लीवासियों की जीत है।

केजरीवाल ने कहा कि अब उसी पार्टी को जीत मिलेगी जो जनता के लिए काम करेगा। जो 24 घंटे अच्छी बिजली देगा, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करेगा।

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी को भी शुक्रिया कहा। वहीं दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी चुनाव परिणाम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी।

मनोज तिवारी ने कहा, मैं मतदाता को धन्यवाद देता हूं। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की थी, उनको साधुवाद। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि वो दिल्ली की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।

हमारी अपेक्षा खरी नहीं उतरी, इसकी हम समीक्षा करेंगे। हालांकि बीजेपी का 2015 के मुकाबला वोट प्रतिशत बढ़ा है। पार्टी को 40 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान गलत साबित हुआ है, लेकिन 48 सीटों पर सड़कें बुरी हैं, स्कूल अच्छे नहीं है। दिल्ली में नया ट्रेंड है, अब सिर्फ दो दलों के बीच लड़ाई है। कांग्रेस लुप्त हो गई है।

उन्होंने कहा कि हम लोग नफरत की राजनीति नहीं करते हैं। सबका साथ-सबका विश्वास हमारा सिद्धांत है। भविष्य में नहीं चाहेंगे कि 60 दिन तक रास्ता रोका जाए। वहीं, इस्तीफे के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि आगे देखेंगे।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending