Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिया मिर्जा हिम तेंदुओं के संरक्षण के अभियान से जुड़ेंगी

Published

on

Loading

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री और पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली दिया मिर्जा हिम तेंदुओं के संरक्षण की मुहिम में हिस्सा लेने के लिए इंटरनेशनल स्नो लेपर्ड एंड इकोसिस्टम फोरम (शिखर सम्मेलन 2017) में भाग लेंगी। दिया ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया, हिम तेंदुओं और उनके आवास के संरक्षण के लिए 12 देश किर्गिस्तान में बैठक करेंगे। स्नो लेपर्ड फोरम 2017 का हिस्सा बनना गर्व की बात है।

वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर दिया मिर्जा ने इससे पहले लखनऊ में प्रिंस ऑफ वेल्स जूलॉजिकल पार्क के दो चीता शावकों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा दिया सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए विभिन्न पुरस्कार समारोह में सम्मानित की जा चुकी हैं।

इंटरनेशनल स्नो लेपर्ड एंड इकोसिस्टम फोरम बुधवार से शुरू होगा।

कार्यक्रम के आधिकारिक पेज पर जारी सूचना के मुताबिक, यह कार्यक्रम हिम तेंदुओं से संपन्न 12 देशों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों, दान-दाता एजेंसियों, संरक्षण संगठनों और वैज्ञानिक संस्थानों के अधिकारियों के साथ इस विषय में रुचि रखने वाले अन्य देशों की सरकारों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों को एक साथ एकत्र करेगा।

यह प्रयास हिम तेंदुए के संरक्षण और वर्ष 2020 तक हिम तेंदुओं के प्राकृतिक 20 आवासों को संरक्षित करने की महत्वाकांक्षी योजना के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन हासिल करना है।

Continue Reading

प्रादेशिक

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन गिरफ्तार, हत्या के आरोपी से लगातार संपर्क में थे

Published

on

Loading

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें मैसूर में पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हें बेंगलुरु लाया गया है। हत्या की जांच में दर्शन का नाम तब सामने आया जब पुलिस को पता चला कि वह चित्रदुर्ग की मूल निवासी रेणुका स्वामी की हत्या के एक आरोपी के साथ लगातार संपर्क में था।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि जांच अधिकारी फिलहाल दर्शन से पूछताछ कर रहे हैं, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर दर्शन को 9 जून को कामाक्षीपालया पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता चित्रदुर्ग की रहने वाली है। वह करीब 33 साल की है, उसका नाम रेणुका स्वामी है।

कमिश्नर दयानंद ने यह भी बताया कि व्यापक जांच के तहत पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक्टर के सुरक्षाकर्मियों सहित दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। रेणुका स्वामी की मौत की परिस्थितियों के बारे में विवरण अभी भी साफ नहीं है। सितंबर-अक्टूबर 2011 में, एक्टर ने विजयलक्ष्मी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एक महीना जेल में बिताया। बाद में दंपति ने समझौता कर लिया और 2013 में दर्शन को बरी कर दिया।

Continue Reading

Trending