अन्तर्राष्ट्रीय
दांत चमकाने के घरेलू उपायों को पहले परख लें
लंदन| आप अब तक दांतों को चमकाने के लिए स्ट्रॉबेरी, केले के छिलके और नारियल तेल का इस्तेमाल करते आए होंगे, लेकिन एक विशेषज्ञ का सुझाव है कि पूरी जांच-परख के बाद ही इन विकल्पों को आजमाएं। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, लंदन स्माइलिंग डेंटल ग्रुप की क्लिनिक निदेशक उछेना ओकोए ने कुछ सुझाव दिए हैं।
-स्ट्रॉबेरी : इस फल के बारे में कहते हैं कि एक पकी स्ट्रॉबेरी को मसलने के बाद इसमें अपना टूथ ब्रश डुबोने और उसके बाद उस ब्रश से दांत साफ करने से महज दो सप्ताह में आपके दांत हीरे की तरह चमक उठेंगे।
सच्चाई : यह सच है। स्ट्राबेरी में साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों की सतह की कठोरता कम कर सकता है। लेकिन इसमें मैलिक एसिड भी अधिक होता है। इसलिए दांत साफ करने के लिए एकदम पकी स्ट्रॉबेरी चुनें। इसे दांत पर मसलें और यह दांतों से गंदगी को हटा देगी।
-पिसी हल्दी : कहते हैं कि आधी चम्मच पिसी हल्दी में पानी की कुछ बूंद मिलाएं और मोटा घोल बनाने के लिए इसे मिला लें। इसमें अपना ब्रथ डुबोएं और इससे साफ करने से आपके दांत साफ हो जाएंगे।
सच्चाई : झूठ। ऐसा करना मुसीबत को न्योता देना है। दंत चिकित्सा में नियम है कि जो भी चीज सफेद कमीज पर दाग छोड़ेगी, वह आपके दांत पर भी दाग छोड़ेगी। सभी मसाले दांतों पर दाग छोड़ते हैं, लेकिन पीले मसाले ज्यादा खतरनाक होते हैं। दांतों को चमकाना तो दूर हल्दी उन्हें और बदरंग बना देगी।
-केले का छिलका : कहा जाता है कि केले में मौजूद उच्च पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज दांतों से दाग हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए पका केला छीलें और छिलके के अंदरूनी भाग को करीब दो मिनट उन पर रगड़ें। तीन सप्ताह बाद दांत चमक उठाएंगे।
सच्चाई : यह सच है। अगर आप इसे रगड़ते हैं, तो यह पपड़ी उतारने का काम कर सकता है और दांतों की सतह से दाग-धब्बे हटाएगा, लेकिन यह दांतों की जड़ों (इनेमल) तक नहीं पहुंचेगा, इसलिए ‘गहन’ सफाई नहीं करेगा।
-नारियल तेल : हर सुबह करीब 20 मिनट नारियल, तिल या जैतून के तेल से दांत साफ करना 3,000 साल पुराना आयुर्वेदिक तरीका है।
सच्चाई : इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि तेल रगड़ने से दांत सफेद या उनसे बैक्टीरिया दूर हो जाएंगे। संभावना है कि मुंह में तेल भरकर गरारे करने से मुंह के कुछ बैक्टीरिया या गंदगी निकल जाए। लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि तेल लगाने से आपके दांत जगमगाने लगेंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।
-
योग एवं आयुर्वेद1 day ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल2 days ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल2 days ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
प्रादेशिक2 days ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल1 day ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया
-
नेशनल1 day ago
आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर
-
नेशनल2 days ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता