Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण चीन में तूफान मूजिगे के लिए अलर्ट बरकरार

Published

on

Loading

बीजिंग। दक्षिणी चीन में तूफान मूजिगे के दस्तक देने के एक दिन बाद लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से चीन में अलर्ट जारी रखा गया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने सोमवार सुबह तूफान और भारी बारिश की वजह से नीले स्तर की चेतावनी जारी की।

एनएमसी ने कहा कि गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के नानिंग में सुबह पांच बजे मूजिगे ने दस्तक दी। हवाएं 20 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चल रही थीं। इस तूफान के 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ने की आशंका है।

गुआंग्शी, गुआंग्डोंग, हुनान और गुइझू के कई हिस्सों में सोमवार से मंगलवार तक भारी बारिश की आशंका है। गुआंग्शी के पूर्वोत्तर में 180 मिलीमीटर तक बारिश होने की आशंका है।

प्रांतीय मौसम विभाग ने कहा कि यूनान प्रांत में भारी बारिश से बाढ़ और भूगर्भीय खतरा बढ़ने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों को बाढ़ की चेतावनी दे गई है।

चीन के गुआंग्डोंग में रविवार दोपहर मूजिगे ने दस्तक दे दी थी, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। तूफान आने के बाद यहां अंधेरा छा गया था। फोशान शहर के शुंडे में बवंडर ने दस्तक दी। इसके साथ ही बीती रात मूजिगे ने गुआंग्शी में दस्तक दी। यह चीन में इस साल का 22वां तूफान है।

गौरतलब है कि चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसे चार रंगों लाल, नारंगी, पीले और नीले से निर्धारित किया गया है। मौसम की सर्वाधिक खराब स्थिति के लिए लाल और उसके बाद क्रमश: नारंगी, पीले और नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending