Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

त्रिपुरा के 7 विधायकों ने कोविंद को वोट दिया

Published

on

Loading

अगरतला, 17 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस के एक विद्रोही विधायक और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से बर्खास्त छह विधायकों ने सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया। तृणमूल से बर्खास्त छह विधायकों ने नेता सुदीप रॉय बर्मन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने के बाद मीडिया से कहा, पूर्व घोषणा के अनुसार, हम छह विधायकों ने रामनाथ कोविंद को मतदान किया।

कांग्रेस विधायक रतन लाल नाथ ने अपने पहले की घोषणा के अनुसार कोविंद को वोट दिया।

त्रिपुरा विधानसभा परिसर में अपना वोट देने के बाद नाथ ने आईएएनएस से कहा, मेरा मानना है कि कोविंद राष्ट्रपति पद के सही उम्मीदवार हैं। यदि वह भारत के राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो राष्ट्र सुरक्षित होगा।

माकपा की अगुवाई वाले वाम मोर्चा के 50 सदस्यों ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। इसमें मुख्यमंत्री माणिक सरकार, वरिष्ठ मंत्रियों सहित स्वास्थ्य मंत्री बादल चौधरी, जनजातीय कल्याण मंत्री अघोर देबबर्मा, शिक्षा मंत्री तपन चक्रबर्ती, बिजली एवं परिवहन मंत्री माणिक डे शामिल थे।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी देबाशीष मोदक ने आईएएनएस से कहा, त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रमेंद्र चंद्र देबनाथ ने अपना वोट पश्चिम बंगाल विधानसभा में दिया और त्रिपुरा के तीन सांसदों (दो लोकसभा व एक राज्यसभा) ने दिल्ली में संसद भवन में वोट दिया।

देबनाथ का कोलकाता में इलाज चल रहा है। वह माकपा से त्रिपुरा विधानसभा के सदस्य हैं।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending