Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में सैनिक व बच्ची की मौत

Published

on

Loading

जम्मू, 17 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी व गोलीबारी में सोमवार को एक जवान शहीद हो गया। पांच साल की एक बच्ची की भी मौत हो गई। पुंछ जिले के बालाकोट की रहने वाली सईदा की पाकिस्तानी गोलीबारी में मौत हो गई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से दागा गया मोटार्र राजौरी जिले के तरकुंडी क्षेत्र में स्थित एक बंकर पर गिरा, जिसमें मौजूद नायक मुदस्सर अहमद घायल हो गए।

उन्होंने कहा, गंभीर हालत में मुदस्सर को आपात चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अहमद (37) पुलवामा जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

मेहता ने कहा, नायक मुदस्सर अहमद बहादुर और समर्पित थे। वह अपने कर्तव्य से बहुत प्यार करते थे। देश हमेशा उनके बलिदान और कर्तव्य का आभारी रहेगा।

नियंत्रण रेखा से सटे भीम्बर गली सेक्टर में बगैर किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने सुबह 7.30 बजे गोलाबारी और गोलीबारी शुरू की। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने मेंढर और बालाकोट के क्षेत्रों में भी भारी गोलीबारी और गोलीबारी शुरू कर दी।

प्रवक्ता ने अपरान्ह करीब 2.15 बजे बताया, भारतीय सेना इस हमले का प्रभावी और मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending