Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ताजमहल पर आजम के बयान से लोग नाराज

Published

on

Loading

आगरा| उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने ताजमहल के संबंध में दिए गए अपने बयान से ताज प्रेमियों और हिंदू संगठनों की आलोचनाओं को निमंत्रण दे दिया है। आजम ने गुरुवार को कहा था कि ताजमहल को वक्फ बोर्ड के हवाले कर देना चाहिए। एक अन्य मुस्लिम नेता ने समाजवादी पार्टी से मांग की थी कि मुसलमानों को ताजमहल में पांच वक्त की नमाज की इजाजत दी जाए।

इन बयानों से आगरा के निवासियों में नाराजगी है। ब्रज मंडल हेरिटेज कंजरवेशन सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा, “उन्हें अपने मानसिक संतुलन की जांच कराने की जरूरत है।” शर्मा ने कहा कि आजम को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। हर साल 80 लाख लोग इस 17वीं सदी के ताजमहल के दीदार के लिए आते हैं। azam khan

अजमेर निवासी और मुगलकालीन इतिहास के जानकार आर.नाथ ने कहा, “ताजमहल भारत के 5,000 साल की उत्कृष्टता का चरम बिंदु है। मैं मंत्री के बयान से दुखी हूं।” स्थानीय पर्यटन संगठनों ने मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई और विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन करने का मन बनाया है।  भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आजम को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम जोरदार तरीके से ऐसे बयान का विरोध करते हैं।”

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending