Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तांत्रिक के कहने पर महिला ने जहर देकर ले ली अपने ही पति की जान

Published

on

Loading

नई दिल्ली।  दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तांत्रिक के चक्कर में आकर अपने ही पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम  केवी रमा है जबकि तांत्रिक का नाम श्याम सिंह उर्फ भगत सिंह बताया जा रहा है।

पूरा मामला 26 फरवरी का है जब दिल्ली पुलिस को आरएमएल हॉस्पिटल की तरफ से कॉल मिली थी कि एक शख्स को बेहोशी की हालत में एडमिट कराया गया है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक का नाम डी एस मूर्ति है।

मृतक की पत्नी ने ही उसे एडमिट कराया था और एंट्री रजिस्टर में फ़ोन नंबर भी लिखा था।  छानबीन करने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का नंबर मिला। जिसके बाद पुलिस को महिला के कालीबाड़ी स्थित घर का पता चला। इस बीच पुलिस ने मृतक के भाई को भी आंध्र प्रदेश से बुलाया लिया।

तांत्रिक श्याम सिंह

पूछताछ के दौरान पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो केवी रमा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रमा ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति की शराब की लत की वजह से परेशान रहती थी। इसलिए उसने पति को जहर देकर मार डाला।

रमा ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने जहर का इंतजाम किया था। महिला के जुर्म कबूलने के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 120 बी और 210 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पूछताछ की तो उसने अपने पति को ज़हर देकर मारने की बात कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि ज़हर का इंतजाम तांत्रिक ने किया था। महिला के कबूलनामे के बाद मृतक के भाई ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दी जिसके बाद से पुलिस ने इस पूरे मामले में आईपीसी 302, 120बी और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

डी एस मूर्ति पेशे से फाइनेंस मैनेजर था जबकि रमा सरकारी नौकरी करती है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी।

पति शराब का आदि था और परिवार पर 10 से 12 लाख का कर्ज़ भी हो गया था वह इन सब से छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए वो तांत्रिक से मिली जिसने ये पूरी साजिश रची।

 

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending