Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘तमाशा’ में दीपिका, रणबीर का फिर जबरदस्त तालमेल

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का पर्दे पर जबरदस्त तालमेल लगभग सभी फिल्मों में देखने को मिला है, अब इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘तमाशा’ से वे एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें दोनों खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच अच्छा तालमेल और रोमांस का तड़का दिखाई दे रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में पौराणिक कथाओं और प्रेमपूर्ण कहानियों के विभिन्न किरदार देखे जा सकते हैं।

दीपिका ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “27 नवंबर को रिलीज होने वाली ‘तमाशा’ का पोस्टर पेश है।” रणबीर और दीपिका इससे पहले 2013 में ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ दिखाई दिए थे। ‘तमाशा’ इम्तियाज के साथ दीपिका और रणबीर की दूसरी फिल्म है। दीपिका इससे पहले इम्तियाज के साथ ‘लव आजकल’ और रणबीर ‘रॉकस्टार’ में काम कर चुके हैं। साजिद नाडियाडवाला ‘तमाशा ‘ के निर्माता हैं।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending