Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

डेनमार्क में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

Published

on

Loading

कोपेनहेगन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन से करीब 70 किलोमीटर पश्चिम में होल्बेक के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। डेनमार्क की समाचार एजेंसी रिट्जु के हवाले से सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, सेंट्रल और वेस्ट जीलैंड पुलिस को स्थानीय समयानुसार 5.18 बजे विमान दुर्घटना के बारे में सूचना मिली।

रिट्जु के अनुसार विमान में सवार 56 और 61 वर्षीय दो पुरुष सोमवार दोपहर हुए इस हादसे में मारे गए।

पीड़ितों के रिश्तेदारों को दुर्घटना के बारे में सूचित किया जा चुका है।

विमान ने कोपेनहेगन से करीब 40 किमी पश्चिम में स्थित रोस्किल्डे हवाई अड्डे से शाम 4:50 बजे उड़ान भरी थी।

विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending