Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डब्ल्यूटीओ ने 13 खरब डॉलर का आईटी सौदा किया

Published

on

Loading

जेनेवा| विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों से आयात शुल्क हटाने के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत 200 से अधिक सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों से आयात शुल्क हटाया जाएगा। शनिवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन उत्पादों का वार्षिक कारोबार 13 खरब डॉलर है। इन उत्पादों में नई पीढ़ी के सेमीकंडक्टर, जीपीएस नेविगेशन, चिकित्सा उपकरण, मैन्युफैक्च रिंग प्रिंटेड सर्किट्स के लिए मशीन उपकरण, दूरसंचार उपग्रह और टचस्क्रीन शामिल हैं।,

डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक रॉबटरे अजेवेडो ने कहा, “यह सूची पूरी हो गई है और यह शुक्रवार के कामकाज का एक बड़ा निष्कर्ष है।” उन्होंने 201 उत्पादों की उस सूची की ओर इशारा करते हुए यह बात कही, जिससे आयात शुल्क हटाया जाएगा।

अजेवेडो ने कहा, “इस दर से व्यापार शुल्क हटाने से बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इससे कीमतें कम होने में मदद मिलेगी। रोजगार का सृजन होगा और विश्वभर में जीडीपी दर बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

डब्ल्यूटीओ ने कहा कि समझौते की शर्तो के तहत, उत्पादों से आयात शुल्क तीन सालों के भीतर हटाया जाएगा। यह कटौती 2016 से शुरू हो जाएगी।

यह समझौता 18 जुलाई को डब्ल्यूटीओ के 54 सदस्यों के बीच शुरुआती समझौते पर आधारित है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending