Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

टीम ने सही समय पर लय पकड़ ली : रोहित

Published

on

Rohit sharma new

Loading

मुंबई। शुरुआती मैचों में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद लगातार चार मैच जीतकर आईपीएल-8 के शीर्ष-4 में प्रवेश कर चुकी मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि टीम ने देर से ही सही पर जीत की लय पा ली है। मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से हरा दिया।

मुंबई अपने अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की बदौलत डेयरडेविल्स को पहले 152 रनों पर रोकने में सफल रहा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की हालत शुरुआत में पतली थी, लेकिन पहले रोहित ने 46 रनों की पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा फिर अंबाती रायडू (नाबाद 49) ने कीरन पोलार्ड (नाबाद 26) के साथ शानदार साझेदारी करते हुए टीम को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

रोहित ने मैच के बाद कहा कि हमने सही समय पर लय पकड़ ली है। अभी हम अंक तालिका के बारे में नहीं सोच रहे, क्योंकि यह काफी जटिल है। सभी टीमें एकदूसरे को चुनौती देने की स्थिति में हैं। रोहित ने कहा, “17 मई को लीग चरण की समाप्ति पर जो स्थिति होगी, वही अहम होगा। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।” मुंबई इंडियंस अब 10 मैचों से 10 अंक हासिल कर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं, हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (9 अंक), डेयरडेविल्स (8 अंक) और सनराइजर्स हैदराबाद (8 अंक) भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending