Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान : प्रधानमंत्री कार्यालय के ऊपर ड्रोन उड़ाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Published

on

Loading

टोक्यो| जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के कार्यालय की छत के ऊपर से एक छोटे ड्रोन को उड़ाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ड्रोन में रेडियोधर्मी तत्व ‘सीजियम’ था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, यासुओ यामामातो (40) को शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के ऊपर ड्रोन उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति का कहना है कि इस ड्रोन को उड़ाने का उद्देश्य जापान सरकार की परमाणु ऊर्जा नीति का विरोध करना था।

यह ड्रोन बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की छत पर मिला।

इस उपकरण का व्यास लगभग 50 सेंटीमीटर का था। इसमें जीपीएस, एक छोटा कैमरा और पानी की बोतल बंधी थी, बोतल पर रेडियोधर्मी लिखा था।

पुलिस ने बाद में तरल पदार्थ में रेडिधर्मी तत्व ‘सीजियम’ का पता लगाया।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, वे महत्वपूर्ण कार्यालयों के ऊपर ड्रोन की उड़ान को नियंत्रित करने से संबंधित विधेयक लाने पर विचार कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending