Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जल्द दिखेंगे राहुल : सोनिया

Published

on

sonia-rahul

Loading

लखनऊ/रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जब उनसे पार्टी उपाध्यक्ष व अमेठी के सांसद राहुल गांधी के बारे में पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “जल्द दिखेंगे राहुल।” सोनिया ने कहा कि राहुल और प्रियंका ठीक हैं, वे जल्द ही मीडिया के सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल व प्रियंका जल्द दिखाई देंगे। रायबरेली और अमेठी के लोगों का हालचाल लेते रहना हमारे परिवार की जिम्मेदारी है। हम इसे पूरे मन से निभाएंगे। इससे पहले सोनिया ने रायबरेली का दौरा कर बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों को लेकर चिंतित किसानों का हाल जाना। वह क्षेत्र के बछरावां में हाल ही में हुई ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों से भी मिलीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान कई गांवों का दौरा किया।

कांग्रेस अध्यक्ष फुर्सतगंज हवाईअड्डे पर उतरने के तुरंत बाद पछावर गांव के लिए रवाना हो गईं। पिछले दिनों ही बारिश के चलते यहां के किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं, जिसके चलते उन्हें खाने के भी लाले पड़ गए हैं। किसानों का हाल जानने पहुंचीं सोनिया ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों की बातें बेहद ध्यान से सुनीं। किसानों का कहना था कि उनका हाल जानने के लिए राज्य सरकार का कोई अधिकारी नहीं आया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने भी इन किसानों को मुआवजा देने के बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष बांदीपुर और शिवपुरी गांव भी गईं। यहां के किसानों ने उन्हें खराब गेहूं और सरसों की खराब हुईं फसलें भी दिखाईं। यहां के किसानों ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार के लगाए ट्यूबवेल खराब हैं। अधिकारी उनकी शिकायतें सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। सोनिया गांधी ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह उनकी शिकायतों को राज्य सरकार तक पहुंचाएंगी और उन्हें मुआवजा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगी।

Continue Reading

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

वह टीवी डिबेट में और कई दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। अपनी राजनीति का लोहा इन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मनवा लिया था। छात्र राजनीति में इनके कद का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे। अतुल कुमार लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी के समय से ही वह लेफ्ट की विचारधारा पर चलते थे।

Continue Reading

Trending