Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू – श्रीनगर राजमार्ग 3 दिनों बाद खुला

Published

on

Loading

जम्मू - श्रीनगर राजमार्ग 3 दिनों बाद खुला

श्रीनगर | कश्मीर घाटी में शीतलहर और ठिठुरन के मौसम के बीच जम्मू एवं कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को आंशिक रूप से बहाल हो गया।

परिवहन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, राजमार्ग सोमवार को भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, “भारी वाहनों को जम्मू से श्रीनगर जाने की इजाजत दी जाएगी, लेकिन श्रीनगर से जम्मू नहीं जाने दिया जाएगा।”

अधिकारी ने कहा, “हालांकि, हल्के वाहनों को राजमार्ग के दोनों और चलने दिया जाएगा।’

बर्फबारी के चलते तीन दिन तक बंद रहने के बाद रविवार शाम से राजमार्ग पर हल्के वाहनों का आवागमन बहाल हो गया।

रविवार को घाटी और देश के अन्य भागों के बीच हवाई यातायात बहाल हो गया। वहीं, घाटी और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल शहर में रविवार सुबह रेल यातायात भी बहाल हो गया था।

इसी बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार तक जम्मू एवं कश्मीर में सर्द और शुष्क मौसम की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “मौसम में सुधार के बावजूद शीतलहर जारी रहेगी।”

अधिकारी के मुताबिक, “श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस और रविवार को अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा, “न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर घाटी में भीषण ठंड का सूचक है।”

अधिकारी ने कहा, “पहलगाम में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुलमर्ग में यह शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।”

कश्मीर यूनिवर्सिटी ने सोमवार और मंगलवार के लिए निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending