Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू में पुलिस स्टेशन पर आतंकवादी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद

Published

on

जम्मू-कश्मीर,आतंकवादियों,गोलीबारी,शिविर

Loading

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर में जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में सेना की वर्दी में आए आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी अब भी जारी है।

उन्होंने कहा, “सेना की वर्दी में आए तीन से चार आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह कठुआ जिले में राजबाग पुलिस स्टेशन पर हमला किया। उन्होंने स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया और हथगोले फेंके।” अधिकारी ने बताया, “सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि पुलिस को सहायता के लिए सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के अतिरिक्त बल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादी पुलिस स्टेशन में घुस गए हैं। यह पुलिस स्टेशन जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से करीब 65 किलोमीटर दूर है। घटना के बाद इस राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “पुलिस थाना पाकिस्तान के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर दूर है। हमलावरों ने अनुमानत: हमलावरों ने हाल ही में सीमा पार किया।” कठुआ जिले में इससे पहले 26 सितंबर, 2013 को हीरानगर पुलिस स्टेशन पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई थी। बाद में आतंकवादी जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना के एक शिविर में घुस गए थे।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending