Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर बढ़ेगी

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को शीतलहर का असर बढ़ गया है। राज्य के श्रीनगर और जम्मू शहर में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर में आज (शनिवार) न्यूनतम तापमान इस मौसम में सबसे कम शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में आज न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सबसे कम तापमान है।”

उन्होंने कहा, “गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.4 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 16.4 डिग्री नीचे और करगिल में शून्य से 14.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटे में शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा और दिनभर मौसम शुष्क बना रहेगा।

घाटी के मैदानी इलाके में अब तक हिमपात नहीं हुआ है, लेकिन श्रीनगर के बाहरी इलाके में फिसलन के कारण सुबह मोटर चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीनगर की डल झील सहित घाटी में सभी जलाशय आंशिक रूप से जम गए हैं।

स्थानीय नाविकों के लिए झील में नाव चलाना मुश्किल हो गया है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending