नेशनल
छग : बीजापुर में नक्सली कैंप ध्वस्त
रायपुर/बीजापुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पीड़िया के जंगलों में पिछले तीन दिनों से गश्त कर रहे जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया। जवानों को आता देख नक्सली कैंप छोड़कर भाग गए। बस्तर रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को फोर्स बीजापुर मुख्यालय लौटी। 15 अक्टूबर को फोर्स नक्सल विरोधी अभियान के तहत रवाना हुई थी।
सिन्हा ने कहा, मौके से दो जेनरटेर, बैग, नक्सल साहित्य सहित अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद हुए हैं। वहीं दंतेवाड़ा के किरंदुल से बीजापुर में घुसी फोर्स ने तमोड़ी के जंगलों में संदेहास्पद रूप से स्थापित धान कूटने की मशीनें जब्त कीं। यहां लेथ मशीन भी मिली।
उन्होंने कहा, यह सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई है। कैंप में 35 नक्सली थे। टीम के मंगलवार को बीजापुर मुख्यालय पहुंचने पर इस ऑपरेशन में मिली सफलता की जानकारी मिली।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी रहेगा।
नेशनल
अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”
सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।
-
लाइफ स्टाइल20 hours ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल3 days ago
ओडिशा के गंजम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे
-
नेशनल3 days ago
मुझे कमरे में बंद किया, शराब ऑफर की…कांग्रेस छोड़ने वाली राधिका खेड़ा ने लगाए सनसनीखेज आरोप
-
नेशनल3 days ago
बीजेपी में शामिल हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, कहा- बीजेपी अध्यक्ष ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा
-
नेशनल3 days ago
बसपा ने जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी का काटा टिकट, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव होंगे उम्मीदवार
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर