Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

चोट लगने के बाद अंपायर रफेल अस्पताल में भर्ती

Published

on

अंपायर पॉल रफेल, टेस्ट मैच, मारियस इरसमस, अस्पताल, अंपायर

Loading

अंपायर पॉल रफेल, टेस्ट मैच, मारियस इरसमस, अस्पताल, अंपायर

umpire

मुंबई  | भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार के दूसरे सत्र में मैदानी अंपायर पॉल रफेल को चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जगह मारियस इरसमस को मैदान पर अंपायरिंग के लिए आना पड़ा। तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी शम्सउद्दीन को संभालनी पड़ी।  दरअसल, दूसरे सत्र में 49वां ओवर लेकर आए भारतीय गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज केटान जेनिंग्स ने स्क्वायर लेग की तरफ गेंद को खेला। सीमा रेखा के पास खड़े भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने गेंद को फील्ड कर थ्रो किया।

इसी दौरान गेंद रफेल को उनके सिर के पीछे जा लगी।  गेंद लगने के बाद रफेल मैदान पर ही बैठ गए। इंग्लैंड के फिजियो मैदान पर आए और रफेल को मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी संभाल रहे इरसमस को मैदान पर उतरना पड़ा। इस घटना के कारण खेल 15 मिनट रुका रहा। मैदान से बाहर जाने के बाद ड्रेसिंग रूप में भी उनका उपचार किया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका स्कैन हुआ। स्कैन का परिणाम अभी तक सामने नहीं आया है।

 

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending