Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन बना कंबोडिया का सबसे बड़ा पर्यटक स्रोत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार को मुख्यत: बादल छाए रहेंगे। दिन में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह 9 बजे वातावरण में 66 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में सोमवार को अनोम पेन्ह (कंबोडिया)चीन इस साल दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ते हुए कंबोडिया के अंगकोर विश्व विरासत का सबसे बड़ा पर्यटक स्रोत बन गया है। कंबोडिया की सरकारी एजेंसी कंपुचिया प्रेस (एकेपी) ने पर्यटन विभााग के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। कंबोडिया के सियाम रीप प्रांत में पर्यटन विभाग के प्रमुख नगोव सेंगकाक ने कहा कि इस साल की पहली छमाही में 1,90,000 से ज्यादा चीनी पर्यटक अंगकोर आर्कियोलॉजिक पार्क घूमने पहुंचे, जो यहां पहुंचने वाले 10.8 लाख विदेशी पर्यटकों का 18 फीसदी है।

एकेपी के अनुसार, सेंगकाक ने बताया, “वर्ष 2014 की पहली छमाही में चीन अंगकोर पहुंचने वाले पर्यटकों के मामले में दूसरे स्थान पर था, जबकि पहला स्थान दक्षिण कोरिया का था। लेकिन इस साल चीन, दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गया है।” अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर चीनी पर्यटक यहां दो रात/तीन दिनों तक रुकते हैं।

यूनेस्को ने अपनी विश्व विरासत सूची में अंगकोर आर्कियोलॉजिकल पार्क को 1992 में शामिल किया था। यह कंबोडिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह स्थान राजधानी नोम पेन्ह से 315 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में सियाम रीप प्रांत में स्थित है।

धिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending