Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन ने ब्राजील की पेट्रोब्रास को सौंपा तेल उत्पादक जहाज

Published

on

Loading

गुआंगझू। चीन की एक बड़ी जहाज निर्माता कंपनी ने एक बड़ा तेल एवं गैस उप्तादक ‘फ्लोटिंग प्रोडक्शन स्टोरेज एंड ऑफलोडिंग’ (एफपीएसओ) जहाज मंगलवार को ब्राजील की सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास को सौंप दिया।

एफपीएसओ सीडेड डे सक्वोरेमा की क्षमता प्रतिदिन 1,50,000 बैरल कच्चा तेल एवं 60 लाख क्यूबिक फीट गैस के प्रोसेसिंग की है। इसके अलावा जहाज में 16 लाख बैरल कच्चे तेल के भंडारण की क्षमता है।

चीन के सरकारी जहाजरानी निगम एवं डच एसबीएम ऑफशोर ने कभी सबसे बड़े तेल टैंकर रहे जहाज के नवीनीकरण एवं रूपांतरण का ठेका लिया है।

एफपीएसओ सीडेड डे सक्वारेमा अब 346.5 मीटर लंबा एवं 58 मीटर चौड़ा जहाज है, जिसमें फुटबॉल के तीन मैदानों के बराबर डेक है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending