Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन के विदेशी व्यापार में 9.7 फीसदी गिरावट

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन का विदेशी व्यापार अगस्त में साल दर साल आधार पर 9.7 प्रतिशत घटकर 2,040 अरब युआन (320.8 अरब डॉलर) रहा, जिसमें जुलाई में 8.8 प्रतिशत की गिरावट थी। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई है।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स (जीएसी) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में सालाना आधार पर निर्यात 6.1 प्रतिशत घटकर 1200 अरब युआन रहा है, जिसमें जुलाई में 8.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं, आयात 14.3 प्रतिशत घटकर 836.1 अरब युआन रहा, जिसमें जुलाई में 8.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। इस दौरान व्यापार आधिक्य अगस्त में 20.1 प्रतिशत बढ़कर 368 अरब युआन रहा।
जीएससी के आंकड़ों के मुताबिक, साल के शुरुआती आठ महीनों में विदेशी व्यापार सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत घटकर 15,670 अरब युआन रहा है। जनवरी-अगस्त 2015 में निर्यात 1.6 प्रतिशत घटकर 8,950 अरब युआन रहा, जबकि आयात 14.6 प्रतिशत घटकर 6720 अरब युआन रहा। शुरुआती आठ महीनों में व्यापार आधिक्य 80.8 प्रतिशत बढ़कर 2,230 अरब युआन रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending