Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

चाहते हैं घर ढूंढऩा तो ये खबर आपके लिए है बेहद काम की

Published

on

Loading

homeनई दिल्ली। आजकल तकनीक रियल एस्टेट उद्योग का चेहरा बदल रही है और घर खरीदनेवालों को उनकी उंगलियों पर ढेर सारी जानकारियां प्रदान करके रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति ला रही है। ये मोबाइल एप आपको पसंदीदा स्थानों के अनुसार लिस्टिंग, डिजाइन, लागत और संपत्ति के अन्य विवरण खोजने की अनुमति देंगे। ये एप्स संभावित खरीदारों के लिए पहले से अधिक जागरूकता लाने और बाजार के लिए अधिक संपूर्ण अवसर उत्पन्न कर रहे हैं। अपने नए साल के घर को खोजने के लिए यहां पांच अनिवार्य एप्लिकेशनों की सूची दी गई है।

1. एचडीएफसी रेड- यह एप घर खरीदारों को इसके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध 27000 से अधिक प्रकार के घरों के समूह से सही घर ढूंढऩे का एक तकनीकी रूप से सक्षम उपाय है। मंच देश के प्रमुख शहरों में प्राथमिक आवासीय बाजार के 80 प्रतिशत से अधिक संपत्तियों को कवर करके, भारत के 23 शहरों की संपत्तियों को सूचीबद्ध करता है। यह एक गेमीफाइड इंटरफेस और कार्ड डिजाइन आर्किटेक्चर का मिश्रण करता है, जिससे आपको घर खोजने के लिए सहज और आसान अनुभव मिलता है।

2. नो ब्रोकर- यह घर किराए पर रखने का एप है, जो आपको बिना किसी ब्रोकर के वास्तविक घर मालिकों और वास्तविक किरायेदारों को जोडक़र ब्रोकरेज बचाने में मदद करता है। एक फ्लैट, मकान, घर, अपार्टमेंट और फ्लेटसाथी को किसी भी ब्रोकर के बिना खोजना इतना आसान नहीं था। इस एप से घर के मालिक और घर ढूंढऩेवाले किरायेदार सीधे बात कर सकते हैं, जिससे ब्रोकरेज बच सकती है।

3. नेस्तावे- नेस्तावे पर आप आसानी से बिना दलाली के सुसज्जित घर और पीजी ढूंढ़ सकते हैं। घर का किराया भी 6,000 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। नेस्तावे पर सभी घर टीवी, सोफे, पलंग, अलमारी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, वाईफाई से लैस हैं। वे आपके पर्यावरण के मुताबिक और परेशानी मुक्त जीवन के लिए घर प्रदान करते हैं।

4. मैजिकब्रीक्स- भारत में सबसे अच्छी संपत्तियों की एप्लीकेशनों में से एक, मैजिकब्रीक्स, एक सरल और सहज ज्ञान युक्त इंटरफेस में संपत्ति खोजने के सभी जटिल मापदंडों को डालता है। आप संपत्ति को खरीदने या उसे किराए पर रखने के लिए ढूंढ़ रहे हो, मैजिकब्रीक्स आपके समय और पैसा दोनों को बचाने में मदद कर सकता है। स्मार्ट एकीकरण और एक ही स्पर्श से एप पर कई घर देख सकते हैं। मैजिकब्रीक्स की एक और विशेषता बुद्धिमान खोज है, जो आपके विकल्प को कम करता है और आपको सबसे अच्छी जानकारी प्रदान करता है।

5. ट्रलिया- ट्रलिया उन व्यक्तियों को विस्तृत जानकारी देता है, जो एक स्थाई या अस्थाई रूप से रहने की जगह खोज रहे हो। यह संपत्ति, स्थान और रियल एस्टेट पेशेवरों की अंतदृष्टि प्रदान करता है। इस एप्लिकेशन से उपयोगकर्ता उनके निकटतम बिक्री या किराए पर घरों, अपार्टमेंट्स, निकटतम रेस्तरां, शैक्षिक संस्थानों, किराने की दुकानों, रास्ता, अपराध के स्थान, स्थानीय सुविधाओं, खुले घरों और कई चीजें देख सकते हैं। इसके अलावा यह एप्लिकेशन आपको नवीनतम कीमत छूट वाले घरों को खोजने में मदद करता है जो आपको सबसे अच्छी कीमत पर घरों की तुलना का निर्णय करने की अनुमति देगा।

लाइफ स्टाइल

गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल

Published

on

By

benefits of eating radish daily in summer

Loading

नई दिल्ली। लोगों को लगता है कि मूली केवल सर्दियों में उगती है और इसे तभी खाया जाता है, लेकिन मूली की कुछ किस्मे बसंत और गर्मियों में भी उगती हैं, जैसे कि गाजर। सफ़ेद मूली भारत में सबसे अधिक पाई जाने वाली किस्म है, जो स्प्रिंग-समर सीजन में मिलती है।

इसके अलावा मूली की अन्य किस्में भी हैं, जिसमें गुलाबी और कभी-कभी काले रंग की मूली शामिल है। हालांकि, कुछ लोगों को मूली पसंद नहीं होती, लेकिन हम आपको इसके कुछ ऐसे स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप इसे खाने से परहेज नहीं करेंगे।

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मूली?

RBC को बढ़ाए: मूली हमारे शरीर में RBC (रेड ब्लड सेल्स) के डैमेज को होने से रोकता है और इस प्रक्रिया में खून में ऑक्सीजन की आपूर्ति को भी बढ़ाता है।

हाई फाइबर: अगर मूली को रोजाना सलाद के हिस्से के रूप में खाते हैं, तो यह शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करता है, जिससे डाइजेशन में सुधार होता है।

दिल के लिए फायदेमंद: मूली एंथोसायनिन का एक अच्छा स्रोत है, जो हमारे दिल को ठीक से काम करने में मदद करता है और जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। साथ ही इनमें विटामिन सी, फोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे: मूली पोटेशियम का भी अच्छा स्त्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को कम करके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकती है। खासकर अगर आप हाई बीपी से पीड़ित हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए: मूली में हाई विटामिन सी होने के कारण यह सामान्य सर्दी और खांसी से बचा सकता है और इम्यूनिटी में भी सुधार कर सकता है। लेकिन इसके लिए आपको रोजाना मूली खाने की जरूरत होती है। इसके अलावा यह फ्री रैडिकल्स से होने वाले डैमेज से भी बचाता है।

ब्लड वैसल्स को मजबूत करता है: मूली कोलेजन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो बदले में ब्लड वैसल्स को बूस्ट करती है और एथेरोस्क्लेरोसिस होने की संभावना को कम करती है।

मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद: यह रूट वेजिटेबल न केवल डाइजेशन के लिए अच्छी है, बल्कि यह एसिडिटी, मोटापा, गैस्ट्रिक समस्याओं और मतली जैसी परेशानियों को ठीक करने में भी मदद करती है।

न्यूट्रिशन से भरपूर: लाल मूली में विटामिन ई, ए, सी, बी6 और के होता है और यह सभी हमारे शरीर को अच्छी तरह से फंक्शन करने में मदद करती है।

स्किन के लिए फायदेमंद: हर दिन मूली का रस पीने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और ऐसा ज्यादातर विटामिन सी, जिंक और फास्फोरस के गुणों के कारण होता है।

इसके अलावा ड्राईनेस, मुंहासे, फुंसी और रैशेज को भी दूर रख जा सकता है। वहीं मूली के रस को बालों में लगाते हैं, तो यह डैंड्रफ को दूर करने में भी मदद करता है, बालों का झड़ना रोकता है और जड़ों को मजबूत बनाता है।

हाइड्रेट: गर्मियों में मूली खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

डिसक्लेमर: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

Continue Reading

Trending