Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चंडीगढ़ में महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 12 अगस्त (आईएएनएस)| हरियाणा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा वर्णिका कुंडू के साथ की गई छेड़छाड़ के विरोध में और यह संदेश देने के लिए कि ‘महिलाएं किसी भी समय कहीं भी आने जाने के लिए आजाद हैं’, चंडीगढ़ में सैकड़ों महिलाओं ने देर रात मार्च किया। मार्च शुक्रवार रात 11 बजे सेक्टर 16 में स्थित चंडीगढ़ रोज गार्डन से शुरू हुआ और ‘गेरी रूट’ के नाम से मशहूर सेक्टर 10 और 11 के रास्ते निकला गया।

मार्च में शामिल युवतियों और उम्रदराज महिलाओं ने ‘बेखौफ आजादी मार्च’ निकालते हुए कहा कि वे ‘यहां के पीछा करने वाले और सांभ्रांत गुंडों’ के खिलाफ सड़कों पर अपना हक जताने के लिए निकली हैं।

मार्च में शामिल कार्यकर्ता एमी सिंह ने कहा, हमने सभी को यह संदेश देने के लिए सड़कों पर उतरे हैं कि महिलाएं किसी भी समय कहीं भी आने जाने के लिए आजाद हैं और वे पुरुषों का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगी।

यह विरोध प्रदर्शन विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार द्वारा हरियाणा कैडर के शीर्ष आईएएस अधिकारी वी.एस. कुंडु की बेटी का पीछा और छेड़छाड़ करने के एक सप्ताह बाद आयोजित किया गया।

दोनों आरोपियों को पांच अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन जल्द ही वे जमानत पर छूट गए।

हालांकि मीडिया के दबाव के चलते पुलिस ने बाद में उन्हें भारतीय दंड संहिता की गैर जमानती धाराओं 365 और 511 (अपहरण के प्रयास) के तहत फिर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को शुक्रवार को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें शनिवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending