Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गौरी लंकेश केस: गुहा ने संघ का नाम घसीटा, बीजेपी ने भेजा नोटिस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बीजेपी युवा मोर्चा ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में आरएसएस का नाम जोड़े जाने पर मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा को नोटिस भेजा है। मोर्चा ने गुहा को इस मामले में बिना शर्त माफी नहीं मांगने पर सिविल या आपराधिक मुकदमे की धमकी दी है।

यह नोटिस कर्नाटक बीजेपी युवा मोर्चा के सचिव करुणाकर खसाले की ओर से भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि आधारहीन, झूठे और छवि खराब करने वाले आरोप लगाने पर गुहा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा। नोटिस में यह भी कहा गया कि गुहा ने यह बयान संघ और भाजपा को बदनाम करने के लिए दिया।

गुहा ने कहा था कि गौरी लंकेश के हत्यारे संघ परिवार से जुड़े हो सकते हैं। गुहा ने कहा था, ‘इसकी बहुत संभावना है कि गौरी लंकेश के हत्यारे भी उसी संघ परिवार से जुड़े हों, जिससे जुड़े लोगों ने ही दाभोलकर, पानसारे और कलबुर्गी की हत्या की थी।’

गुहा ने बेंगलुरु में चौथे बेंगलुरु साहित्य उत्सव के पहले दिन ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सामने आठ खतरे’ विषयक परिचर्चा में कहा, ‘मैं मानता हूं कि समसामयिक भारत के इतिहास के छात्र के रूप में, जिसने पिछले ४५ साल में हर सरकार देखी हो, (मेरे हिसाब से) वर्तमान में दिल्ली में सत्तासीन सरकार अबतक की सबसे अधिक बुद्धिजीवी विरोधी है और यह नियुक्तियों से स्पष्ट हो जाता है।’

नोटिस पर गुहा ने ट्वीट के जरिये जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘आज भारत में स्वतंत्र लेखकों और पत्रकारों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। सताया जा रहा है यहां तक की उनकी हत्या की जा रही है।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था एक किताब या लेख का जवाब अन्य लेख या किताब से दिया जा सकता है। लेकिन हम अब वाजपेयी के भारत में नहीं रह रहे हैं।’

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending