Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गाय के बछड़े के मालिक का फैसला डीएनए से!

Published

on

सागर,मध्य-प्रदेश,डीएनए,सीएसपी,चिकित्सकों

Loading

सागर | अभी तक इंसान की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की बात सुनी होगी, मगर मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक गाय के बछड़े के वास्तविक मालिक का पता लगाने के लिए डीएनए परीक्षण कराए जाने की कवायद चल रही है। पुलिस ने बछड़े का मालिक होने का दावा करने वाले व्यक्ति पर यह छोड़ दिया है कि अगर वह चाहे तो डीएनए परीक्षण करा सकता है। पुलिस ने बताया है कि मामला सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले संतोष दुबे का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला चमन (परिवर्तित नाम), जो पुलिस विभाग में कांस्टेबल है, उसकी गाय के बछड़े को ले गया। अब वह बछड़ा वापस नहीं कर रहा है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) गौतम सोलंकी ने बुधवार बताया कि संतोष की शिकायत पर पुलिस ने गाय व बछड़े की पशु चिकित्सकों से जांच कराई जिसमें संतोष का दावा गलत निकला है। अब संतोष गाय और बछड़े की डीएनए जांच चाहता है। संतोष का कहना है कि वह गाय व बछड़े की डीएनए जांच कराने के लिए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करेंगे। वही सोलंकी का कहना है कि पुलिस जटिल मामलों को सुलझाने के लिए डीएनए जांच का सहारा लेती है, मगर गाय-बछड़े के मामले में ऐसा नहीं कराएगी, हां अगर संतोष स्वयं के खर्च पर यह जांच कराना चाहे तो वह स्वतंत्र है। जांच पर आने वाले खर्च का वहन संबंधित व्यक्ति को ही करना होगा।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending