Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गरीब सवर्णों को भी आरक्षण मिलना चाहिए : मायावती

Published

on

Loading

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को यहां एक रैली में आरक्षण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों की तरह गरीब सवर्णो को भी आरक्षण मिलना चाहिए। मायावती ने कहा कि वह आर्थिक आधार पर आरक्षण की पक्षधर हैं।

मायावती ने भाजपा पर आरएसएस के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गलत नीतियों की वजह से सरकार से बाहर हुई है। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन करार दिया।

मायावती ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए। उन्होंने कहा कि उप्र में कानून का राज लाने के लिए जंगल राज खत्म करना होगा। यहां प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण देने की व्यवस्था को भी लागू नहीं किया गया है।

मायावती ने कहा कि पिछड़े-दलित वर्ग के लोगों पर आए दिन अत्याचार हो रहा है। इसका उदाहरण रोहित वेमुला कांड और गुजरात का ऊना कांड है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अगर सत्ता में आएगी तो आरएसएस के एजेंडे पर चलकर आरक्षण को खत्म कर देगी। इसकी जानकारी हमें मिली है। हमारी पार्टी इन आरक्षण को बरकरार रखकर सवर्णो के गरीब लोगों को भी आरक्षण देने की पक्षधर रही है। जनता ने बसपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। जनता बसपा की सरकार बनाने वाली है। सपा और भाजपा के खिलाफ जनता में भारी विरोध है।

मायावती ने कहा कि केंद्र में भाजपा ने केंद्र की सरकार बनाने के लिए जो वादे किए थे, वे हवाई बनकर रह गए।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के नाम पर नोटबंदी की गयी, जिससे देश की आम जनता काफी पीड़ित है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी के फैसले से पहले ही अपने करीबी बिजनेसमैन, पार्टी को और चहेते लोगों को फायदा पुहंचाया। इनके कालेधन को ठिकाना लगा दिया गया था। इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। भाजपा ऐसे लोगों के धनबल की मदद से ही सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।

मायावती ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के हित के लिए बसपा सरकार काम करेगी। किसानों के कर्ज को भी माफ किया जाएगा। बसपा सरकार में व्यापारियों के लिए अलग से आयोग का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही रोजमर्रा की सभी जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending