Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में गंगा के जलस्तर में कमी, बाढ़ से 37 लाख लोग प्रभावित

Published

on

गंगा

Loading

गंगापटना| बिहार में गंगा सहित अन्य प्रमुख नदियों में आई बाढ़ से 12 जिलों के 2,024 गांव की 37़ 21 लाख आबादी प्रभावित है। बाढ़ से अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच हालांकि गंगा और उसकी सहायक नदियों सहित पुनपुन तथा सोन नदी के जलस्तर में लगातार कमी देखी जा रही है, लेकिन अभी गंगा कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, सोमवार को भी गंगा और सोन सहित सभी नदियों के जलस्तर में कमी आई। पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर सुबह 10 बजे 49.77 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को जलस्तर 49.86 मीटर था।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता विवेक कुमार ने आईएएनएस को बताया कि इंद्रपुरी बैराज में सोन नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। सुबह 10 बजे इंद्रपुरी बैराज के पास सोन नदी का जलस्तर 1,18,167 क्यूसेक दर्ज किया गया।

गंगा नदी बक्सर, दीघा, गांधीघाट, हाथीदह, भागलपुर और कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बूढ़ी गंडक नदी खगड़िया में खतरे के निशान से ऊपर है।

पटना, वैशाली, भोजपुर और सारण जिला के दियारा क्षेत्र (नदी किनारे मैदानी इलाके) बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार ने सोमवार को बताया कि अब तक करीब 5़ 56 लाख लोगों को बाढ़ग्रस्त स्थानों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है, जिनमें से करीब तीन लाख लोगों को 598 राहत शिविरों में रखा गया है। पशुओं के लिए भी 158 शिविर चलाए जा रहे हैं।

विभाग के मुताबिक, हाल में आई बाढ़ से 58 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें भोजपुर जिले में 15, समस्तीपुर में 11, बेगूसराय में नौ, वैशाली में सात, सारण में पांच, लखीसराय और खगड़िया में तीन-तीन, भागलपुर में दो और पटना, बक्सर व मुंगेर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कटिहार दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री कटिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल जानेंगे और अधिकारियों के साथ राहत कायरें की समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार में गंगा नदी के उफान पर होने से बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending