लाइफ स्टाइल
अगर बनाना है आखो को खूबसूरत तो इन टिप्स को आजमाएं
कहते हैं किसी के दिल में झांकने के लिए उसकी आंखें सबसे अच्छा माध्यम होती हैं, खुबसूरत आंखों की रौनक उसपर किए मेकअप से और निखर आती है, लेकिन क्यों न इस बार इन्हें मेकअप के बिना खूबसूरत और आकर्षक बनाया जाए-
*पलकों पर क्रीम जरूर लगाएं, इससे इन्हें मॉइश्चर मिलता रहेगा. हालांकि इस बात का भी बेहद ध्यान रखें कि क्रीम आपकी आंखों में न जाने पाए|
*ठंडे पानी से आंखों को धोते रहें। यह आंखों को साफ-सुथरा रखने में मदद करेंगे|
*आंखों पर ठंडे टी बैग रखें यह त्वचा की कसावट को बनाए रखने में मदद करता है|
*यह सुनिश्चत करें कि आप पर्याप्त आराम करें और कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर ले रहे हों। इससे आंखों की चमक बनी रहेगी|
*आंखों की खुबसूरती बनाए रखने के लिए खूब पानी पीएं और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करें|
*आंखों को ग्लैमरर्स टच देने के लिए इन पर पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल करें|
*अगर आंखों के ऊपर मेकअप करना पसंद नहीं है तो सिर्फ आइलाइनर लगाया जा सकता है|
*अगर आप अधिक समय तक कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं तो 0 का चश्मा जरूर लगाएं|
*अगर आप लगातार कंप्यूटर पर काम कर रहे हैं तो बीच-बीच थेड़ी देर के लिए ब्रेक लेते रहें. 30-40 मिनट के बाद अपनी नजर को दूर किसी वस्तु पर ले जायें| एक घंटे तक काम करने के बाद 10 मिनट के लिए कंप्यूटर की स्क्रीन बंद कर दें|
लाइफ स्टाइल
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।
कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल
1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।
2.सोयाबीन
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
3.रागी
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
4.पालक
पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।
5.चिया सीड्स
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।
deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,
डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।
-
लाइफ स्टाइल2 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात