Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

खड़ा हुआ नया बवाल, सलमान-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत

Published

on

Loading

मुंबई। एक्टर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी पर वाल्मीकि समाज के खिलाफ कमेंट करने का आरोप लगा है। इस मामले में दोनों के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में कम्प्लेंट दर्ज करवाई गई है।

अभिनेता सलमान खान द्वारा वाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को राजीव कॉलोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया था। लोगों ने यहां सलमान खान के पोस्टर जलाकर नाराजगी जताई। वहीं, वाल्मीकि समाज के लोगों ने लाजपत नगर के अंबेडकर पार्क के बाहर भी प्रदर्शन किया।

बता दें कि हाल ही में इंटरनेट पर सलमान-शिल्पा का एक वीडियो आया था, जिसमें वे जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते दिखे थे। यह कमेंट फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रमोशन करने के दौरान किया गया था। उन्होंने अपने डांस के टैलेंट की तुलना के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था।

वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष संजय गहलोत का कहना है कि सलमान खान देश के बड़े सेलेब्रिटी हैं। लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में एक निजी चैनल पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर विशेष समुदाय को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending