Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

खट्टर से मिलेंगे केजरीवाल, इस विषय पर करेंगे खास चर्चा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पयाली जलाने और वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की योजना है।

एक ट्वीट में खुद केजरीवाल ने बताया कि वह दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन और पर्यावरण विभाग के सचिव केशव चंद्र के साथ प्रदूषण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पड़ोसी राज्य जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा पयाली जलाने के कारण राजधानी में धुंध छाई थी।

उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस समस्या का समाधान खोजने के लिए एक संयुक्त बैठक करने का अनुरोध किया था।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केजरीवाल के मुलाकात के अनुरोध को खारिज कर दिया और उन्हें एक गंभीर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचने की सलाह दी।

सिंह ने कहा कि एनसीआर में वायु प्रदूषण राज्यों का मामला नहीं है और इसमें केंद्र के हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending