Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

क्यों बंद रहा एक घंटे तक WhatsApp, कहीं ये वजह तो नहीं?

Published

on

Loading

नई दिल्ली।  WhatsApp मैसेजिंग ऐप आज भारतीय यूजर के साथ-साथ कुछ समय तक दुनियाभर में ठप रहा बंद रहने के करीब एक घंटे बाद व्हाट्सएप ने दोबारा काम करना शुरू किया।

हालांकि, अब वॉट्सऐप की सेवाएं रिज्यूम हो गई हैं और भारत में यूजर मेसेज सेंड और रिसीव कर पा रहे हैं।खबरों के मुताबिक़ एक सेम टाइम पर ही ये प्रॉब्लम सभी यूजर के साथ हुई जिसके चलते लोगों को इस परेशानी का सामना करन पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत, इंडोनेशिया, रूस और मध्य एशिया समेत दुनिया भर के कई हिस्सों के यूजर ने व्हाट्सऐप डाउन होने की शिकायत की थी। सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप के यूजर रहे। जब व्हाट्सऐप यूजर ने मैसेजिंग सर्विस में हो रही समस्या की जानकारी ट्विटर पर दी तो #whatsappdown ट्रेंड करने लगा।

वैसे अंदाजा तो ये भी लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कुछ तकनीकी खामियां आ गई थी जिसके चलते ऐसा हुआ है।

हालांकि ये पहला मौका नहीं है। जब भारत में या दुनिया भर में व्हाट्सऐप डाउन हुआ है। इससे पहले भी कई बार ऐसी दिक्कते आई हैं। लेकिन ज्यादातर बार व्हाट्सऐप या फेसबुक की तरफ से ये नहीं बताया जाता कि इसके पीछे की असल वजह क्या है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending