Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कोलबर्ट के शो में दिखेंगी प्रियंका

Published

on

Loading

कोलबर्ट के शो में दिखेंगी प्रियंका

लॉस एंजेलिस | भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ‘दि लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ के शो में नजर आएंगी। इससे पहले वह जिम्मी किमेल और जिम्मी फॉलन के शो में शामिल हो चुकी हैं।

बयान के मुताबिक, प्रियंका आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रचार के लिए कॉमेडियन स्टीफन कोलबर्ट के शो में पहुंचेंगी। वह अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीक्वल के लिए तैयार हैं।

भारत में ‘दि लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ में प्रियंका वाली कड़ी का प्रसारण स्टार वल्र्ड प्रीमियर में 7 फरवरी को होगा।

फिल्म ‘बेवॉच’ 1990 के लोकप्रिय इसी नाम के टीवी शो पर आधारित है। वह इसमें विक्टोरिया की भूमिका में हैं।

सेठ गार्डन द्वारा निर्देशित ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे हॉलीवुड सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

फिलहाल, वह अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के दूसरे सत्र की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending