Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कैंसर जागरूकता अभियान से जुड़े युवराज

Published

on

Yuvraj_Singh-cancer-awareness-program

Loading

मुंबई। देश के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने लोगों को प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने से रोकने या दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने वाली संकल्पना ‘बैगफॉरएवर’ के साथ मिलकर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक नए अभियान ‘यूवीकैन बैगफॉरएवर’ की शुरुआत की।

इंडिया फैशन फोरम (आईएफएफ) के तीन दिवसीय 15वें संस्करण के दौरान बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की गई। आईएफएफ की ओर से जारी वक्तव्य से यह जानकारी मिली। कैंसर से लड़कर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले युवराज के साथ इस अभियान को एक विचार के रूप में शुरू किया गया है तथा इस अभियान के तहत कैंसर से जूझ रहे लाखों लोगों को मदद दी जाएगी।

इस अभियान के तहत कैंसरग्रस्त मरीजों को कैंसर से लड़ने में मदद करने और उनका समर्थन करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending