Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केरल विधानसभा ने कलाम को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम| केरल के विधायकों ने मंगलवार को देश के दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कलाम ने ठीक 10 साल पहले केरल विधानसभा को संबोधित किया था।

विधानसभा अध्यक्ष एन.सकतन ने कहा, “उन्होंने 10 साल पहले हम सभी को ज्ञान की रोशनी दिखाई। उन्होंने जाने से पहले परिसर में एक पौधा लगाया था, जो परिसर की गरिमा बढ़ा रहा है।”साल 2002 से 2007 तक देश के राष्ट्रपति रहे कलाम का सोमवार को शिलांग में निधन हो गया था।

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा, “उन्होंने बेहतरीन व्याख्यान दिया था। उन्होंने हमें बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए क्या किया जाना चाहिए। विधानसभा ने उनके निर्देशों पर चर्चा की और एक प्रस्ताव पारित किया।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी उन्होंने देशभर में व्याख्यान दिए। वह असल मायने में एक महान व्यक्ति थे।”विपक्ष के नेता वी.एस.अच्युतानंदन ने कहा कि वह कलाम ही थे, जिनकी वजह से राष्ट्रपति भवन लोगों से जुड़ने में सफल रहा।उन्होंने कहा, “एक वैज्ञानिक के रूप में उनकी प्रतिबद्धता और विनम्रता को सभी ने सराहा।”

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending