Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

केन्या में बस पर हमला, 28 मरे

Published

on

Loading

नैरोबी| केन्या के मंडेरा काउंटी में शनिवार को एक बस पर किए गए हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंडेरा के उप काउंटी आयुक्त एल्विस कोरिर ने बताया कि सुबह लगभग 5.30 बजे 100 के करीब हथियारबंद लोगों ने नैरोबी जा रही बस को रोका और सभी यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा।

कोरिर ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि बस जैसे ही अरबिया इलाके से गुजरी, 100 हथियारबंद लोगों ने बस को रास्ते में रोक लिया और सभी यात्रियों से नीचे आने के लिए कहा। उन्होंने सोमाली और गैर सोमाली के समूह में यात्रियों को बंट जाने के लिए कहा और गैर सोमाली यात्रियों को गोलियों से भून डाला।”

उन्होंने बताया, “हमें यह भी पता चला कि 28 यात्री मारे गए और कई अन्य घायल हुए, लेकिन हमें अभी सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।”

मंडेरा काउंटी के पुलिस कमांडर नोआ मविवांडा ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हमलावर सोमालिया के अल-शबाब संगठन के थे। उन्होंने कहा कि हमला केन्या-सोमालिया सीमा के पास किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending