Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केजरीवाल कर रहे पंजाब विस्फोट के दोषियों का समर्थन : राहुल

Published

on

Loading

केजरीवाल कर रहे पंजाब विस्फोट के दोषियों का समर्थन : राहुल

संगरूर (पंजाब) | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब बम विस्फोट के दोषियों का समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं। 4 फरवरी को होने वाले चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन राहुल ने जनसभा में कहा, “कुछ दिन पहले बम विस्फोट हुआ था जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। और, अरविंद केजरीवाल विस्फोट के दोषियों का समर्थन कर रहे हैं। वह उन्हें चुनाव लड़ने दे रहे हैं। यह पंजाब के लिए बहुत खतरनाक है। यदि ये तत्व पंजाब में सत्ता में आ गए तो ये सभी विकास मुद्दों को हाइजैक कर लेंगे।”

पंजाब में मंगलवार शाम को चंडीगढ़ से 200 किलोमीटर दूर मोर मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार हरमिंदर सिंह जस्सी की रैली खत्म होने के बाद हुए विस्फोट में दो पुरुषों और एक बच्चे की मौत हो गई थी। अस्पताल में घायलों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई थी।

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इससे पहले बयान में कहा, “जिस तरीके से बम विस्फोट हुए, वे आतंकवाद के दिनों की याद दिलाते हैं।”

बादल ने कहा कि ये विस्फोट आम आदमी पार्टी और कट्टरपंथी तत्वों के संबंधों का सीधा नतीजा है।

इससे पहले केजरीवाल ने इन विस्फोटों में बादल की भूमिका होने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, “शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुखबीर सिंह बादल को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। विस्फोट में उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। वह और अधिक हिंसा का कारण बनेंगे।”

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह ने भी केजरीवाल पर खालिस्तान कमांडो फोर्स जैसी ‘चरमपंथी ताकतों को बढ़ावा देने’ का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने गुरुवार को रैली को संबोधित करते हुए एक नया कानून लाकर पंजाब में नशीली दवाओं की बढ़ती तस्करी को रोकने का भी वादा किया और अस्पतालों में प्रत्येक परिवार का इलाज कराने की प्रतिबद्धता जताई।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending