Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस के आरोप असत्य : शिवराज

Published

on

मध्य-प्रदेश,व्यापमं,शिवराज-सिंह-चौहान,कांग्रेस,महासचिव,दिग्विजय-सिंह,एसआईटी

Loading

भोपाल | मध्य प्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े में कथित संलिप्तता के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और असत्य हैं। कांग्रेस के आरोपों का चौहान ने मंगलवार को जवाब दिया। उनका कहना, “कांग्रेस के सभी आरोप निराधार और असत्य हैं। व्यापमं मामले की उच्च न्यायालय की देखरेख में जांच चल रही है, जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”

मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा जारी दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यह नहीं बताते कि जो कागज उन्होंने जारी किए हैं वे आए कहां से। चौहान ने आगे कहा, “कई चुनावों में मिल रही हार से कांग्रेस में हताशा है और वह एक प्रतिमा को खंडित करना चाहती है, लिहाजा वह लगातार झूठे व असत्य आरोप लगाती रहती हैं। इससे उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला, उसे जाना तो जनता के बीच ही होगा।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को चौहान और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों में कहा गया था कि व्यापमं की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी में चौहान की अहम भूमिका रही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तो एक एक्सेलशीट तक जारी की थी, जिसमें कई जगह सीएम, मिनिस्टर एक, दो, तीन और चार लिखा हुआ है। इतना ही नहीं एक स्थान पर तो एम-एस लिखा है। दिग्विजय ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष प्रस्तुत होकर एक शपथ पत्र देते हुए कहा था कि एक्सेलशीट में जहां भी सीएम लिखा था, वहां उमा भारती, राजभवन तक लिख दिया। यह छेड़छाड़ मुख्यमंत्री चौहान को बचाने के लिए विशेष कार्यदल (एसटीएफ) ने की है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending