Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विश्व कप मैच दूरदर्शन पर प्रसारित होते रहेंगे

Published

on

क्रिकेट,आईसीसी,विश्व-कप,भारत,न्यायालय,राष्ट्रीय,स्टार-टीवी,दूरदर्शन

Loading

नई दिल्ली | देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमी अब मौजूदा आईसीसी विश्व कप में भारत के सभी मैच दूरदर्शन पर देख सकेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को अपने अंतरिम आदेश की अवधि बढ़ाते हुए राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन को भारत के सभी मैचों के प्रसारण की इजाजत दे दी। न्यायालय ने प्रसार भारती से स्टार टीवी के उस सुझाव पर भी गौर करने को कहा, जिसमें उसे एक अलग चैनल शुरू करने की बात कही गई है, जिस पर लाइव फीड के जरिए मैचों का प्रसारण संभव हो।

इससे पूर्व सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाते हुए दूरदर्शन को विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के प्रसारण की अनुमति दी थी। उल्लेखनीय है कि चार फरवरी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दूरदर्शन पर विश्व कप मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह भी कहा कि मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। सर्वोच्च न्यायालय ने स्टार से उस विज्ञापन राशि को बताने का निर्देश दिया जिसका नुकसान उसे दूरदर्शन पर मैच दिखाने से हो रहा है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending