Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर में शीतलहर, ठंड बढ़ी

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के कश्मीर क्षेत्र में शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान हिमांक से कई डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग ने रविवार तक क्षेत्र में शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे और पहलगाम का शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इसके अलावा शुक्रवार को लद्दाख क्षेत्र के लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 12.5 डिग्री नीचे और कारगिल का शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्य के जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 5.9 डिग्री सेल्सियस किया गया।

बीते दिन गुरुवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि इस मौसम में अभी तक सबसे कम अधिकतम तापमान था।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी काट डालने की धमकी देने वाला शख्स प्रयागराज से गिरफ्तार, रोते हुए बोला-गलती हो गई

Published

on

Loading

प्रयागराज। एक यू ट्यूबर से बात करते हुए सीएम योगी को काट डालने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स का नाम शमीम है। उसका एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था जिसमें वो कह कह रहा था, ‘कौन है योगी आदित्यनाथ? अगर हिम्मत है तो हमारे लालगोपालगंज इलाके में आए। हमारे ऊपर बुलडोजर चलाकर दिखा दें। बकरा बनाकर काटेंगे। चैलेंज, खुल्ला चैलेंज।’

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शमीम ने बताया कि नशे की हालत में यूट्यूबर ने उसे उकसाकर सीएम के लिए अपशब्द बुलवा लिए थे। नशा उतरने पर उसे अपनी गलती का आभास हुआ तो उसने यूट्यूबर से संपर्क कर माफी का वीडियो भी बनवाया और उसे अपलोड करने की बात कही। लेकिन उसने माफी वाला वीडियो जारी नहीं किया। इसके बाद उसने खुद माफ़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का प्रयास किया था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में प्रयागराज पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। जिसके पास से तमंचा कारतूस और देशी बम और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि ये वही युवक है, जिसने कुछ दिनों पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ को काट डालने की धमकी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली तक गयी थी लेकिन पुलिस से बचने के लिए ही वो दिल्ली से भागकर प्रयागराज पहुंच गया था और यहां पर छिपकर रह रहा था।

Continue Reading

Trending