Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में 69वें दिन भी बंद, जनजीवन प्रभावित

Published

on

कश्मीर

Loading

कश्मीरश्रीनगर| कश्मीर घाटी में पिछले दो माह से भी अधिक समय से जारी हिंसा व तनाव के मद्देनजर गुरुवार को सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। इस बीच, अलगाववादियों की ओर से आहूत बंद का भी 69वां दिन है, जिसके कारण घाटी में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर और अन्य जिला मुख्यालयों में आज (गुरुवार) कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है।”

घाटी में अलगाववादियों की ओर से आहूत बंद के कारण सार्वजनिक परिवहन, मुख्य बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद हैं। सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय भी बंद हैं। साथ ही पिछले 69 दिनों से घाटी के बारामूला कस्बे और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बे के बीच ट्रेन सेवा भी बंद है।

घाटी में इंटरनेट सेवा सोमवार से ही बंद है। कॉल की सुविधा भी केवल बीएसएनएल पोस्टपेड पर ही उपलब्ध है। अलगाववादी नेताओं को एहतियात के तौर पर श्रीनगर स्थित उनके घरों में नजरबंद रखा गया है।

घाटी में आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद नौ जुलाई को भड़की हिंसा में अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending