Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

स्वर्ण पदक जीतने पर राष्ट्रपति ने झाझरिया को बधाई दी

Published

on

राष्ट्रपति

Loading

राष्ट्रपतिनई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रियो पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को बधाई दी है। झाझरिया ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में विश्व रिकार्ड कायम कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

राष्ट्रपति ने अपने एक संदेश में कहा, “मुझे यह जानकर खुशी है कि आपने रियो पैरालम्पिक-2016 खेलों की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।”

उन्होंने कहा, “आपने भारत को गौरवान्वित किया है। आप देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस शानदार उपलब्धि पर पूरा देश आपके और आपके परिवार के साथ जश्न मना रहा है। मैं आपको बधाई देता हूं और आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

झाझरिया पैरालम्पिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले उन्होंन 2004 में एथेंस पैरालम्पिक खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। रत ने अभी तक रियो पैरालम्पिक खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ कुल चार पदक अपने नाम किए हैं।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending