Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करीना ने किया खुलासा, क्यों रखा बेटे का नाम तैमूर

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का बेटा ‘तैमूर’ न सिर्फ अपने क्यूट लुक के कारण इंटरनेट की सनसनी बन चुका है, बल्कि उसका नाम भी काफी चर्चा में रहा है। करीना ने बताया कि पहले उसका नाम ‘फैज’ रखा जा रहा था। करीना ने यह बातें इंडिया टुडे कॉनक्लेव के दौरान कही, जिसमें वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ शनिवार को शामिल हुई।

पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या मीडिया की बहुत अधिक दखलअंदाजी से उनका निजी जीवन प्रभावित हो रहा है, खासतौर से जिस प्रकार से उनके बेटे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। करीना ने कहा, “बेशक, ट्रोलिंग चल रही थी, लेकिन उसी दौरान बहुत सारे लोग हमारे समर्थन में भी थे। वे ट्रोल्स हमारे लिए महत्व नहीं रखते।”

उन्होंने कहा, “जिस दिन मैं डिलिवरी के लिए अस्पताल गई। मैंने सैफ से बात की तो उसने ‘फैज’ नाम सुझाया। उसने कहा, ‘बेबो, यह ज्यादा काव्यात्मक, ज्यादा रोमानी नाम है।’ मैंने कहा, ‘तैमूर का मतलब फौलाद होता है और अगर मैं बेटे को जन्म दूंगी, तो मेरा बेटा योद्धा होगा, मैं एक फौलाद को पैदा करूंगी।’ और हां, मैंने गर्व के साथ ऐसा ही किया।”

यह पूछे जाने पर कि उनके बेटे को मिल रहे मीडिया की सुर्खियां उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे यह पसंद नहीं है कि तैमूर के हर कदम की निगरानी की जाए. और लोग तो उसके हेयर स्टाइल से लेकर अन्य चीजों की चर्चा करते हैं. मेरा मतलब है कि वह अभी केवल 14 महीने का है।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि इसे कैसे रोकूं। मुझे लगता है कि वह कैमरे से ज्यादा परिचित हो रहा है। वह सीधे कैमरे की तरफ देखता है।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending