Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एम्स की छात्रा ने की आत्महत्या

Published

on

छात्रा ने की आत्महत्या, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, महिला छात्रावास

Loading

नई दिल्ली| अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के महिला छात्रावास में मेडिकल की छात्रा अपने कमरे में रविवार सुबह मृत पाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एम्स के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने यहां जारी बयान में कहा, “छात्रा खुशबू चौधरी का शव कैंपस के महिला छात्रावास में उनके कमरे में लटकता हुआ पाया गया। मृतक ने हाल ही में एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था।” एम्स प्रशासन ने प्राथमिक जांच में रैगिग की संभावना से इंकार किया है।

इस घटना की खबर छात्रावास की अन्य छात्राओं ने छात्रावास प्रशासन को दी, जिन्होंने बाद में पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। गुप्ता ने कहा, “पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सुराग के लिए मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। हालांकि उसके कमरे से आत्महत्या का कोई पत्र नहीं मिला है।” मृतक राजस्थान के बीकानेर की निवासी थी। उसने जुलाई में संस्थान में दाखिला लिया था।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending