Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गीतकार शैलेंद्र के नाम पर मथुरा में सड़क का नामकरण

Published

on

Loading

मथुरा। बॉलीवुड के प्रतिष्ठित गीतकार दिवंगत शैलेंद्र के नाम पर मथुरा में एक मार्ग का नामकरण किया गया है। शैलेंद्र ने इसी मार्ग पर साल 1930 से 1946 तक अपना जीवन गुजारा था।

जन संस्कृति मंच द्वार ग्रेटर नोएडा में शनिवार को ‘बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नॉलॉजी’ में गीतकार शेलेंद्र की स्मृति में आयोजित ‘जीना इसी का नाम है’ कार्यक्रम में मथुरा नगर पालिका की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने यह घोषणा की। गीतकार शैलेंद्र की 92वीं जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने आए शैलेंद्र के बेटे दिनेश ने अपने मथुरा के सांस्कृतिक जिज्ञाशुओं के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

मथुरा में धौली प्याऊं मार्ग का नाम गीतकार के नाम पर रखा जाएगा। इस पर मनीषा गुप्ता ने कहा, “यह शहर के लिए एक सम्मान है और हम इसे करेंगे।” जन संस्कृति मंच के अशोक बंसल ने कहा, “शैलेंद्र अपने पिता के साथ रावलपिडी से मथुरा रहने आए थे। उस समय वह केवल सात साल के थे।” बंसल ने कहा कि शैलेंद्र ने राज कपूर के साथ कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया था। शैलेंद्र ने 117 फिल्मों के लिए 800 से भी अधिक गीत लिखे हैं और साल 1966 में 43 वर्ष की उम्र में ही उनका निधन हो गया था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending