Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एमार इंडिया ने श्रमिकों के लिए गुरूग्राम में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया

Published

on

Loading

गुरुग्राम, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| एमार इंडिया ने अपने श्रमिकों के लिए शुक्रवार को एमरॉल्ड हिल्स प्रोजेक्ट सेंटर पर एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। कैंप का आयोजन एमार इंडिया की सीएसआर विंग एमकेयर यानि एमार कम्युनिटी ऑफ अवेयर और रेसपांसिबल एंप्लाई की ओर से मैक्स इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

मैक्स अस्पताल, गुरूग्राम के विशेष डॉक्टरों की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य से जुड़ी साधारण जांच पड़ताल जैसे लंबाई, वजन, बाडी मास इंडेक्स, जोड़ एवं हड्डियों की मजबूती, रक्तचाप, ब्लड शुगर, पोषण, विटामिन लेवल आदि जांच इस कैंप में की गई।

एमरॉल्ड प्रोजेक्ट साईट के करीब 150 से अधिक श्रमिकों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जांच कैंप में की गई। जिसमें 80 फीसदी से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल थे। सामाजिक कल्याण प्रयासों के तहत इन सभी निर्माण श्रमिकों को निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया।

इसके अलावा कैंप में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने डाक्टरों की तरफ से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में भी हिस्सा लिया। जिसमें साफ-सफाई के महत्व, स्वच्छता, सही समय पर जांच पड़ताल और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी प्राथमिक रोकथाम और उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

सभी के कल्याण की विचारधारा से प्रेरित, एमकेयर ने मैक्स इंडिया के साथ मिलकर पूरे देश भर में अपनी विभिन्न प्रोजेक्ट साईट पर कार्यरत करीब 15 हजार श्रमिकों के लिए माह निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन करने हेतू सहभागिता की है।

अभी हाल ही मेंए एमार इंडिया ने द्वारका एक्सप्रेस वे स्थित इंपीरियल गार्डेन प्रोजेक्ट पर एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया था, जिसमें 200 से अधिक श्रमिकों को सामाजिक कल्याण प्रयासों का लाभ प्राप्त हुआ था।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending