Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महिला सुरक्षा पर वोडाफोन ने बुलंदशहर में आयोजित किया विशेष सत्र

Published

on

Loading

बुलंदशहर, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| भारत के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता-वोडाफोन ने बुलंदशहर में डीएवी कॉलेज के छात्रों के लिए महिला सुरक्षा पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया। यह वोडाफोन द्वारा महिला सुरक्षा पर आयोजित अपनी तरह की अनूठी पहल थी। इस मौके पर बुलंदशहर की एसडीम रितू पुिनया तथा वोडाफोन इंडिया में पश्चिमी उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखण्ड के बिजनेस हेड दिलिप कुमार गंटा भी मौजूद थे।

डीएवी कॉलेज में आयोजित इस सत्र में दो मोड्यूल शामिल थे- महिला सुरक्षा पर विद्यार्थियों के साथ वोडाफोन टीम का सत्र तथा वोडाफोन सखी एवं इसके फायदे। जिसके तहत जीरो बैलेन्स पर एमरजेंसी कॉलिंग तथा अपना मोबाइल नम्बर रीटेलर को बताए बिना फोन रीचार्ज कराने की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद रितू पुिनया ने छात्रों के साथ एक विशेष सत्र किया जिसके तहत उत्तरप्रदेश में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। वोडाफोन अपने वोडाफोन सखी अभियान के तहत बुलंदशहर जिले के कई प्रमुख कॉलेजों में इसी तरह के कई सत्रों का आयोजन करने की योजना बना रहा है।

वोडाफोन इंडिया ने हाल ही में पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तराखण्ड के उपभोक्ताओं के लिए अनूठी सेवा ‘वोडाफोन सखी पैक’ पेश की है। इस सेवा का लान्च महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या तथा यूपी वेस्ट सर्कल के बिजनेस गंटा के द्वारा किया गया।

वोडाफोन सखी एक मुफ्त सेवा है, जिसके द्वारा उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नम्बर रीटेलर को बताए बिना बड़ी आसानी से फोन रीचार्ज करवा सकते हैं। इससे पहले वोडाफोन ने यह सेवा परीक्षण चरण में शुरू की थी, जिसे क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, इसके एक लाख से ज्यादा संतुष्ट महिला ग्राहक बन चुके हैं।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending