Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘एमएसजी’ की रिलीज पर हरियाणा, चंडीगढ़ में अलर्ट

Published

on

एमएसजी-द-मैसेंजर,प्रदर्शित,हरियाणा,चंडीगढ़,गुरमीत-राम-रहीम-सिंह,प्रदर्शन,4,000-सिनेमाघरों,कुरुक्षेत्र,गुड़गांव,रोहतक,सामाजिक-बुराइयों

Loading

चंडीगढ़ | विवादित फिल्म ‘एमएसजी-द मैसेंजर’ शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है, जिसे देखते हुए किसी तरह के तनाव या अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर एहतियातन गुरुवार को हरियाणा और चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म की फिल्म पहले ‘एमएसजी-मेसेंजर ऑफ गॉड’ के नाम से प्रदर्शित होनी थी, लेकिन अब फिल्म का नाम बदलकर ‘एमएसजी-द मैसेंजर’ कर दिया गया है। चंडीगढ़ और हरियाणा के कई सिख संगठन फिल्म के प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं। सिख संगठनों ने गुरुवार को चंडीगढ़ प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा और फिल्म का प्रदर्शन रोकने की अपील की। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो प्रशासन उसके लिए जिम्मेदार होगा।

इसे देखते हुए अधिकारियों ने हरियाणा के कई जिलों में निषेधाज्ञा लागू करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पंजाब सरकार ने पिछले महीने पंजाब में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। पिछले महीने सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को पास नहीं किए जाने के बाद बीते सप्ताह इसे प्रदर्शन की अनुमति दे दी गई। फिल्म शुक्रवार को देश के 4,000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य के कई स्थानों में परिस्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है, खासकर सिरसा, कुरुक्षेत्र, गुड़गांव, रोहतक, अंबाला और दूसरे जिलों में हालात पर नजर रखी जा रही है।फिल्म पहले ‘एमएसजी-मैसेंजर ऑफ गॉड’ के नाम से 16 जनवरी को प्रदर्शित होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसे पास नहीं किया और कई संगठन इस समय भी फिल्म के प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है और निर्देशन भी खुद ही किया है। उन्होंने फिल्म के गीत भी खुद ही लिखे और गाए हैं। राम रहीम के अनुयायियों का कहना है कि फिल्म किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है और सिर्फ सामाजिक बुराइयों का विरोध करती है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending