Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एमएस धोनी का गीत हुआ जारी

Published

on

एमएस धोनी

Loading

एमएस धोनी मुंबई| बॉलीवुड फिल्म ‘एमएस धोनी द : अनटोल्ड स्टोरी’ के निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का एक गीत जारी किया। इस गीत के बोल ‘हर गली में धोनी है’। यह फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की यात्रा पर आधारित है। इसका गीत रोचक कोहली द्वारा रचित है।

बयान के मुताबिक, वीडियो में हर क्षेत्र से बच्चों को क्रिकेट का बल्ला थामे दिखाया गया है। इसकी शूटिंग कुल 16 भारतीय शहरों में फैले 104 स्थानों पर हुई। बयान के मुताबिक, फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने निर्देशक नीरज पांडे और मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की उपस्थिति में यह गीत जारी किया।

गीत के बारे में फॉक्स स्टार स्टूडियोज, मुख्य विपणन अधिकारी शिखा कपूर ने कहा, “‘हर गली में धोनी है’ साहसी सपना देखने वालों के लिए है।” धोनी पर आधारित यह फिल्म एक युवा लड़के की कहानी है, जो मशहूर क्रिकेटर बनता है। ‘एमएस धोनी द : अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितंबर को रिलीज होगी।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending